नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला प्रभारी यास्मीन शैरानी रविवार 17 मई को नीमच दौरे पर आएंगी। वे दोपहर 12 बजे गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक लेंगी। बैठक में संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी गठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कांग्रेस नेत्री मोना शर्मा और जीरन ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया ने बताया कि जिला प्रभारी महिला कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेंगी और महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करेंगी। बैठक के बाद यास्मीन शैरानी अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को सौंपेंगी। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और जिला प्रभारी का स्वागत करने की अपील की है।