नीमच जिले में गेहूं उपार्जन सुचारू, 31 केंद्रों पर 4.80 लाख क्विंटल खरीदी और 86 प्रतिशत किसानों को भुगतान। @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में संचालित 31 उपार्जन केंद्रों पर अब तक 9 हजार 162 किसानों से 4 लाख 80 हजार 511 क्विंटल से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एन. दिवाकर ने बताया कि कुल उपार्जित गेहूं में से 4 लाख 76 हजार 970 क्विंटल मात्रा परिवहन के लिए तैयार हो चुकी है, जबकि 4 लाख 56 हजार 691 क्विंटल गेहूं का परिवहन पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल उपार्जन का 96 प्रतिशत है। जिले के 12 केंद्रों पर परिवहन कार्य पूरी तरह पूर्ण हो चुका है।

किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। समर्थन मूल्य और बोनस सहित कुल 126 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक की राशि किसानों को देय है, जिसमें से अब तक 102 करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक किसानों के बैंक खातों में अंतरित किए जा चुके हैं। जिले में औसत भुगतान 86 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा प्रतिदिन उपार्जन, परिवहन और भुगतान कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

Top