शिवना शुद्धिकरण अभियान के 118वें दिन जनसैलाब, 8 ट्रॉली कचरा निकाला, विधायक विपिन जैन ने की श्रमदान की अपील। @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहा शिवना शुद्धिकरण अभियान अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। अभियान के 118वें दिन रविवार को शहर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शिवना तट पहुंचे और करीब दो घंटे तक श्रमदान किया। इस दौरान नदी से गाद, प्लास्टिक कचरा और गाजर घास हटाकर कुल 8 ट्रॉली कचरा बाहर निकाला गया। विधायक विपिन जैन ने कहा कि शिवना शुद्धिकरण अभियान नगर के पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नदी स्वच्छ होने से प्रदूषण कम होगा और पानी की गुणवत्ता में सुधार आएगा। अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला समूहों, युवा वर्ग और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक जैन ने शहरवासियों से प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक अभियान में शामिल होकर श्रमदान करने की अपील की। अभियान में बड़ी संख्या में समाजसेवी और कांग्रेसजन भी उपस्थित रहे।

Top