नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम मोमेंटोस ऑक्शन से प्राप्त पावन कामधेनु गाय की प्रतिमा की भव्य यात्रा रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा नई आबादी रोड स्थित पाटिल जी चौराहे से प्रारंभ होकर सांसद सेवा केंद्र पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और गौभक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में “गौ माता की जय” के जयघोष गूंजते रहे। सांसद Sudhir Gupta ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और जीवनशैली का अभिन्न आधार है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा हेतु समर्पित राशि नमामि गंगे अभियान में दी जाएगी। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए तथा अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।