नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होटल देव रेजिडेंसी में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यपद्धति, वैचारिक विषयों और सोशल मीडिया सहित विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदन, दीप प्रज्वलन और भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। वर्ग में सांसद Sudhir Gupta, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सखलेचा, अनिरुद्ध माधव मारू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रशिक्षण में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, गरीब कल्याण योजनाएं, सोशल मीडिया और नई तकनीक एआई पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।