नीमच टुडे न्यूज़ | रेडक्रॉस के तत्वाधान एवं सहयोग से इंदु वेद की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिवार द्वारा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और मूक बधिर बच्चों के साथ सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर सभी को भोजन कराया गया तथा फल, बिस्किट और चॉकलेट का वितरण भी किया गया। परिवारजनों ने बुजुर्गों और बच्चों के साथ समय बिताकर भावनात्मक जुड़ाव भी साझा किया। इंदु वेद की स्मृति में उनकी बेटी किरण आंचलिया, दामाद पंकज आंचलिया सहित परिजनों ने कहा कि उनके संस्कारों के कारण ही वे आज सेवा कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कई परिजन और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रेडक्रॉस से जुड़े सदस्यों ने भी सहयोग किया। पूरे आयोजन में सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।