नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रशासन गांव की चौखट पर” के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जीरन तहसील के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम दलपतपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जाजम पर बैठकर लोगों से सीधा संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में पेयजल, बिजली, सड़क, स्वरोजगार और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे सामने आए।
भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत 11 प्रकरण तैयार किए गए। बिजली समस्या के समाधान, सड़क मरम्मत, नल जल योजना, नलकूप खनन और हैंडपंप सुधार के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को देने और कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट वितरित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।