नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में खरीफ सीजन से पहले खाद संकट और फार्मर आईडी की अनिवार्यता को लेकर राजनीति तेज हो गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने भाजपा सरकार पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिले में पहले से यूरिया और डीएपी खाद की कमी है, वहीं अब फार्मर आईडी की अनिवार्यता किसानों के लिए नई परेशानी बन गई है। बाहेती ने आरोप लगाया कि इस वर्ष जिले में पिछले साल की तुलना में कम खाद की मांग भेजी गई है, जिससे कृत्रिम संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि मंदिर माफी, वन पट्टा, संयुक्त खाताधारकों और महिला किसानों को फार्मर आईडी बनवाने में दिक्कत आ रही है। साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया और सर्वर समस्या के कारण किसानों को बार-बार ई-मित्र केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।