कांग्रेस फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को मिला प्रोत्साहन, प्रतिभा निखार पर जोर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कांग्रेस फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की अध्यक्ष आभा विनायका ने कहा कि सफलता उसी को मिलती है जो मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन मिले तो नीमच की धरती से भी बड़े खिलाड़ी निकल सकते हैं। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में पार्षद भारत अहीर, अंजना सोनकर, राकेश सोनकर सहित कई लोगों का स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेता राधेश्याम भगवान ने कहा कि अच्छे प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतिभा निखरती है। सलीम भाई ने शिविर की सराहना की। फुटबॉल कोच मयंक सैनी का सम्मान किया गया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने शिविर को सफल बताया, जबकि लतीफ पठान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Top