प्रधानमंत्री आवास योजना से चंपालाल का पक्का घर बनने का सपना पूरा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ग्राम दलपतपुरा निवासी चंपालाल नंदा भील का कच्चे मकान में रहने का वर्षों पुराना सपना अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पूरा हो गया है। पहले बारिश में छत टपकने और दीवारें गिरने की परेशानी झेलने वाले चंपालाल का परिवार अब सुरक्षित पक्के मकान में रह रहा है। योजना के तहत उन्हें 1.20 लाख रुपये की अनुदान राशि और महात्मा गांधी नरेगा से 90 मानव दिवस का लाभ मिला, जिससे उन्होंने स्वयं श्रम कर घर का निर्माण पूरा किया। अब उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल रहा है। हितग्राही चंपालाल ने कहा कि सरकार की योजना ने उनका जीवन बदल दिया है। जिला पंचायत नीमच द्वारा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने भी उनके घर पहुंचकर निरीक्षण किया और लाभार्थी से चर्चा की।

Top