नीमच में सेवादल फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित, डॉ. जाजू ने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित जूनियर फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने कहा कि नीमच की लाल माटी में फुटबॉल गहराई से बसा है और इसी खेल के कारण नीमच का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गर्व से लिया जाता है। उन्होंने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और अनुशासन अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम दीवान, रमेश कदम, विमल शर्मा सहित कई अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत जिला सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव व अन्य पदाधिकारियों ने किया। प्रशिक्षक मयंक सैनी का सम्मान किया गया। बच्चों को प्रशिक्षण के साथ स्वल्पाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का संचालन अनिल चौरसिया ने किया तथा आभार अनिल विनायका ने व्यक्त किया।

Top