राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार सुबह 11:30 बजे गांधी भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित होकर राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स एवं ओम दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश के विकास, आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे लाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे। उनके योगदान को कांग्रेस परिवार सदैव याद रखेगा। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Top