महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज के नीमच आगमन पर चोपड़ा निवास में सजी कृष्ण लीला, मथुरा के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | चोपड़ा निवास पर 10 जुलाई को महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के नीमच आगमन के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन आयोजित किया गया। इस दौरान मथुरा से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित श्रीकृष्ण लीला का मनमोहक मंचन किया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर देखा।कार्यक्रम में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण लीला में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों और लीलाओं का सुंदर चित्रण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए जयकारों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, अभिनेता रजत बेदी, अभिनेता राज प्रेमी, उद्योगपति प्रणव देसाई, उद्योगपति जूही देसाई, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज, बाबा कालीदास कृष्णानंद, बालमुकुंदाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी मधुसूदनानंद गिरि महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा एवं समाजसेवी संतोष चोपड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।आयोजन के दौरान संतों के सान्निध्य और धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष और यादगार बताया।

Top