बच्ची को लेकर दर-दर भटक रही महिला, पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, न्याय नहीं मिलने पर दी आत्महत्या की चेतावनी @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़ |जावद क्षेत्र की एक महिला ने पति पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि वह अपनी छोटी बच्ची के साथ पिछले एक महीने से रहने के लिए परेशान होकर भटक रही है।

महिला ने बताया कि पति ने घर में ताला लगा दिया है और उसे वापस घर में रहने नहीं दिया जा रहा। महिला का आरोप है कि इस मामले को लेकर उसने पुलिस चौकी, थाने सहित कई जगह शिकायत आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

मंगलवार को महिला अधिकारियों के पास पहुंची और अपनी पीड़ा बताते हुए मदद की गुहार लगाई। महिला ने कहा कि यदि उसे रहने के लिए जगह और न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होगी।

महिला ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने और रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Top