नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला पदाधिकारियों की बैठक गोदाम बालाजी मंदिर स्थित गो सेवा प्रकल्प परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न प्रकल्पों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इनमें अखंड भारत संकल्प, वन संचार, अर्चक-पुरोहित सम्मान, पौधारोपण, कबड्डी प्रतियोगिता और गौ रक्षा हस्ताक्षर अभियान जैसे प्रस्तावित आयोजन शामिल रहे।जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने बताया कि वन संचार अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारों के बीच संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने तथा अर्चक-पुरोहित सम्मान कार्यक्रम के जरिए सनातन परंपरा से जुड़े लोगों का सम्मान करने की योजना बनाई गई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। इस दौरान जानकारी दी गई कि 26 जुलाई को मनासा स्थित शिवाजी सभागृह, आर.वी. कॉलेज में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।