नीमच टुडे न्यूज़ | इंदौर के होटल फीनिक्स सिटाडेल में आयोजित नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप (NAC) में नीमच के विशाल द फैमिली सैलून के संचालक विशाल तंवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। मेल ट्रेंडिंग हेयर कट एंड स्टाइलिंग प्रतियोगिता में उनके हुनर को निर्णायकों और विशेषज्ञों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता में नीमच, मंदसौर, रतलाम, उदयपुर सहित कई शहरों से सैकड़ों हेयर आर्टिस्ट शामिल हुए। शानदार प्रदर्शन के लिए विशाल तंवर को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। देश के प्रसिद्ध हेयर आर्टिस्ट आलिम हाकिम ने उनके कार्य की सराहना करते हुए उनके कौशल की प्रशंसा की। इसके अलावा अशोक पालीवाल, उदय टके (मुंबई) और नीता पारीक (कोटा) ने भी उनके प्रदर्शन को सराहनीय बताया। इस उपलब्धि पर विशाल तंवर और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी गईं। उनकी सफलता को नीमच के युवा प्रतिभाशाली हेयर आर्टिस्टों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।