'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत नीमच पुलिस का बड़ा संदेश, 26 से 30 जुलाई तक होगा फुटबॉल टूर्नामेंट | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मध्यप्रदेश पुलिस के "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत नीमच पुलिस लगातार युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने अभियान की जानकारी देते हुए फुटबॉल टूर्नामेंट की घोषणा की। एसपी राजेश व्यास ने बताया कि 15 जुलाई से जिलेभर में स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न संस्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं तथा उन्हें नशामुक्ति की शपथ भी दिला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 26 से 30 जुलाई तक नीमच में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 30 जुलाई को शाम 4 बजे खेला जाएगा। एसपी ने युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने की अपील की।

Top