एकता कॉलोनी में सेवादल का ध्वजारोहण, बच्चों को फल वितरित कर दिया सेवा का संदेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | कांग्रेस सेवादल जिला नीमच ने राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत शहर की एकता कॉलोनी में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के महापुरुषों को नमन किया गया। इसके बाद एकता कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को फल वितरित कर सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव एवं बड़नगर विधानसभा प्रभारी राकेश अहीर ने संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की।

वक्ताओं ने हाल के छात्र आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान होना चाहिए और जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिले में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनका कहना था कि इससे संगठन को मजबूती मिलने के साथ सामाजिक एकता और जनसंपर्क भी बढ़ रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस और सेवादल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Top