नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच विधायक सेवा केंद्र पर विद्युत व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमपीईबी के एई रविकांत रंजन, विभागीय अधिकारियों और क्षेत्र के सरपंचों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में लगातार हो रही बिजली कटौती, नीचे लटक रहे विद्युत तार, नए ग्रिड की स्थापना तथा करंट लगने से हुई घटनाओं पर गंभीरता से विचार किया गया। अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने, अनावश्यक कटौती पर नियंत्रण रखने तथा संभावित हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।