सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, 500 पौधों का रोपण और उत्कृष्ट जवान सम्मानित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आरटीसी में 88वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने सैनिक सम्मेलन में जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास और शौर्य गाथाओं का स्मरण कराया।

साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में निर्मित शहीद वाटिका का उद्घाटन उनकी धर्मपत्नी अमर देवी की उपस्थिति में किया गया। इसके बाद सामूहिक वृक्षारोपण अभियान के तहत 500 पौधे लगाए गए। स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जवानों के लिए विशेष बड़ा खाना का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरटीसी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान और उनके परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Top