29 जुलाई से शुरू होगा संत गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान, सात माह तक होंगे विविध कार्यक्रम | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | भारतीय जनता पार्टी 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 तक जिलेभर में 'संत गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' चलाएगी। अभियान के सफल संचालन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने बताया कि अभियान के तहत समरसता दीप अभियान, कलश वंदन, संत संपर्क, समरसता यात्रा और युवा छात्रावास संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक सद्भाव, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले के सभी मंडलों में निर्धारित स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। कार्यशाला में अभियान को भव्य रूप से संचालित करने का संकल्प लिया गया तथा जिला, मंडल और मोर्चा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Top