कलेक्टर कार्यालय के गेट पर फरियादी ने खाया जहर, जनसुनवाई में मचा हड़कंप | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक फरियादी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। तबीयत बिगड़ने पर अधिकारियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। फरियादी का आरोप है कि दो वर्ष पहले उसकी गाय की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन केवल एक आरोपी पर एफआईआर दर्ज हुई, जबकि दूसरे के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही, शासन से मिलने वाला मुआवजा भी उसे नहीं मिला। पीड़ित का कहना है कि वह चार-पांच बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुका है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

Top